शामली (शिखर समाचार)। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल मार्ग पर बुधवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की वजह और बस का नियंत्रण खोना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस करनाल की ओर से मेरठ की तरफ जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब बस झाल गेट से आगे काबड़ौत पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। खाई में नीचे खेत होने के कारण बस पलटने से बच गई, जिससे यात्रियों की जान सुरक्षित रही।
घायल यात्रियों की सूची और रेस्क्यू
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
हादसे में किरण पत्नी सुजीतराम, रामचंद्र पुत्र शिवमंगल, राजेश पुत्र छत्रपाल, राम संजीव पुत्र धर्मराज, मंजीत पुत्र महेश्वर, राहुल पुत्र रुद्रराम और ठाकुरिया पत्नी नाहर सिंह (निवासी गोंडा बस्ती) घायल हो गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई और वे अपने घर लौट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
