पानी के बिल के ब्याज पर 40 फीसदी छूट का आज अंतिम अवसर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Today is the last opportunity to get a 40 percent discount on the interest of water bills. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत जल शुल्क के बकाया बिल पर ब्याज में 40 प्रतिशत की छूट प्राप्त करने का मंगलवार, 30 जून अंतिम दिन है। इसके बाद एक जुलाई से 31 जुलाई तक ब्याज पर केवल 30 प्रतिशत तथा एक से 31 अगस्त तक 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके बाद यह योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी।

ओटीएस योजना के तहत अंतिम तिथि और छूट का विवरण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए ओटीएस योजना लागू की गई है। इसके तहत बकाएदार निर्धारित अवधि में भुगतान कर ब्याज में राहत का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले बकाया जमा कर अधिकतम छूट का लाभ लें।

विभिन्न श्रेणियों पर 290 करोड़ रुपये का बकाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण के अनुसार विभिन्न श्रेणी के आवंटियों पर जल शुल्क के लगभग 290 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें बिल्डर समूह आवासीय परियोजनाओं पर करीब 146 करोड़ रुपये, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़ रुपये, संस्थागत श्रेणी पर 50 करोड़ रुपये, औद्योगिक इकाइयों पर 14.61 करोड़ रुपये, आवासीय समितियों पर लगभग 10 करोड़ रुपये तथा शेष राशि सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्यिक श्रेणी के आवंटियों पर बकाया है।

जल शुल्क दरों में वृद्धि नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्राधिकरण ने यह भी बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार की पहल पर इस वर्ष जल शुल्क की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे पहले प्रत्येक वर्ष जल मूल्य में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती रही थी। ऐसे में ओटीएस योजना के माध्यम से बकाएदारों को राहत देने का यह विशेष अवसर उपलब्ध कराया गया है।

Share This Article
Leave a comment