सवारी को ऑटो में बिठाकर ठगने वाले 3 अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Three accused who cheated passengers by taking them in an auto were arrested by Kotwali Nagar police in an encounter; one sustained a gunshot wound in the leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आमने सामने की मुठभेड़ में सवारी को ऑटो में बिठाकर ठगने वाले 3 अभियुक्त राशिद, परवेज और सादाब को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में तीनों के गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 हजार रूपये नगद, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड , 3 अवैध तमंचे, 3 जिन्दा, 3 खोखा कारतूस और 1 ऑटो बरामद किया। एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नए बस अड्डे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ऑटो आता हुआ दिखाई दिया। ऑटो को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने ऑटो को वापस मोड़ कर कच्चे रास्ते पर उतार दिया। ऑटो फसने के कारण तीनों मौके से भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गिरफ्तार करना चाहा तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों के पैर में गोली लगी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर अकेली सवारी को चिन्हित करते थे। जब सवारी उनके ऑटो में बैठ जाती थी तो उसे इनकम टैक्स का डर दिखा कर आभूषण और सामान बैग में रख लेते थे। सवारी का सामान लेने के बाद उसे सुनसान रास्ते पर उतारकर मौके से फरार हो जाते थे।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 7.30.45 PM
Share This Article
Leave a comment