बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना में चोरों ने एक ही रात में कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के विद्युत उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक रात में कई नलकूपों पर चोरी, किसानों को लाखों का नुकसान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुशील शर्मा, राजीव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नरेश मलिक, सोहनवीर, उदयवीर, ओमपाल सिंह और राजकुमार के खेतों पर बने नलकूपों की कोठरियों में चोरों ने दीवार तोड़कर और ताले तोड़कर प्रवेश किया। चोर बिजली की केबल, स्टार्टर सहित अन्य महंगे उपकरण चोरी कर ले गए।
सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों की टूटी दीवारें और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
लगातार चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नलकूपों पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि रात में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द कार्रवाई का दावा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/
थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि नलकूपों पर चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
