शोभायात्रा ने फैलाया प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The procession spread a message of love, harmony, and peace IMAGE CREDIT TO जागृति संस्थान

मुरादनगर (शिखर समाचार)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व राधे श्याम फेज़-1 स्थित शिव मंदिर से भक्ति-मय संध्या शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों, महिलाओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरा मार्ग भजन, संकीर्तन और आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा।

प्रेम, सद्भाव और व्यसनमुक्ति की ओर : आध्यात्मिक शोभायात्रा का संदेश

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-anti-corruption-office-inauguration-zero-tolerance-policy-new-local-complaint-center-launched-local18-9888764.html

संस्थान की साध्वी वसुधा भारती और साध्वी ज्योति भारती ने बताया कि यह आध्यात्मिक शोभायात्रा समाज में प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि 29 नवम्बर से आरंभ हो रही कथा संस्थान के नशा-निरोध अभियान ‘बोध प्रकल्प’ को समर्पित है, जिसका उद्देश्य समाज को जागरूक कर व्यसनमुक्त दिशा की ओर अग्रसर करना है।

शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार करती रही। नगरवासियों ने फूल वर्षा एवं स्वागत मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया, जिससे नगर का माहौल अध्यात्म, सौहार्द और शांति से भर उठा। कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। साध्वियों ने बताया कि 28 नवम्बर 2025 को सुबह 9 बजे केजी रिसॉर्ट से मंगल कलश यात्रा प्रारम्भ होगी। इसके बाद 29 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन शाम 4:00 से 8:00 बजे तक टंकी रोड स्थित ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment