शामली (शिखर समाचार)।
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के बनत चौराहा स्थित विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने शिविरों में पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कांवड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का भरोसा दिलाया।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के निर्देश
उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एसपी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। जनपद पुलिस द्वारा पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
