बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुबोध त्यागी के आवास पर पहुंचे, जहां सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव रवि वर्मा ने अपने हाथों से बनाई गई तस्वीर भेंट कर सांसद को सम्मानित किया। सपा नेता सुबोध त्यागी, अभिनव त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने सांसद का किया जोरदार स्वागत
इस अवसर पर रवि वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है और लोग अब मजबूत एवं विकास को प्राथमिकता देने वाले विकल्प की तलाश में हैं।
संगठन मजबूत करने और जनसंवाद पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
सांसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य लोग और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
