गाजियाबाद में रसोइयों का सम्मान, मानदेय बढ़ने पर खुशी; वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cooks Honored in Ghaziabad, Delighted Over Increase in Honorarium; Cashless Medical Cards Distributed IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा रहे। इस दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा से उनमें खुशी का माहौल रहा।

मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार रुपये प्रतिमाह

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने और विकास करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के मानदेय में लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यह निर्णय उनके योगदान और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रसोइये प्रतिदिन बच्चों के भोजन की व्यवस्था में योगदान देकर पीएम पोषण योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कैशलेस चिकित्सा कार्ड से मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय अचानक आने वाले खर्च से कई परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। ऐसे में कैशलेस चिकित्सा कार्ड जरूरतमंदों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

जनपद की अन्य तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मंजू शिवाच तथा लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर की उपस्थिति में रसोइयों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, अनुज त्यागी, टिंकू कंसल, डॉ. राकेश, रुचि त्यागी, विजय बघेल, सिंपल चौधरी और नरेश कुमार सहित अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन पूनम शर्मा ने किया।

Share This Article
Leave a comment