मोदीनगर (शिखर समाचार)। नगर से सटे बुदाना गांव में संपत्ति के विवाद ने एक संपन्न परिवार को उजाड़ दिया। मंगलवार देर रात कथित रूप से करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। घटना के बाद आरोपी पुत्र पिस्तौल लेकर मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय हरिओम नेहरा अपनी पत्नी मीनाक्षी
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय हरिओम नेहरा अपनी पत्नी मीनाक्षी, बड़े पुत्र निखिल, छोटे पुत्र निशु तथा माता राजेश देवी के साथ रहते थे। आरोप है कि मंगलवार देर रात निखिल नशे की हालत में घर पहुंचा और संपत्ति अपने नाम कराने की मांग को लेकर पिता से कहासुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकालकर हरिओम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से हरिओम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विधि-विज्ञान दल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार हरिओम क्षेत्र के बड़े किसानों और संपन्न लोगों में गिने जाते थे। उनके पास गांव में लगभग 75 बीघा कृषि भूमि के अलावा दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अंबर सिनेमा के सामने व्यावसायिक परिसर और बाजार है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने बड़े पुत्र को कुछ भूमि और दुकानें उपयोग के लिए दे रखी थीं, लेकिन उनका स्वामित्व हस्तांतरित नहीं किया था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वर्ष 2018 में संपत्ति विवाद के दौरान निखिल ने अपने छोटे भाई निशु को भी गोली मारकर घायल कर दिया था, लेकिन उस समय परिवार ने मामला आपसी सहमति से निपटा लिया था।

पुलिस ने मृतक की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस दल गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
