भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Sant Guru Ravidas Jayanti celebrated with messages of devotion and social harmony IMAGE CREDIT TO REPORTER

मुरादनगर (शिखर समाचार)। दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत रविदास के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रविदास आरती से गूंजा पंडाल, भजन-कीर्तन में डूबे श्रद्धालु

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यक्रम का शुभारंभ मवाना से आए प्रेमानंद महाराज तथा सुराना स्थित कबीर मठ के महंत संत अमलदास द्वारा संत रविदास की आरती के साथ किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन का क्रम शुरू हुआ, जिसमें धर्मपाल सिंह और किरण सिंह की संगीत टोली ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। रिंकू जाटव और कोमल ने भी भजनों के माध्यम से गुरु रविदास के उपदेशों का गुणगान किया।

संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की मशाल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज में फैली ऊंच-नीच और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने श्रम को सर्वोच्च मानते हुए अपने जीवन से उदाहरण प्रस्तुत किया और समानता व भाईचारे पर आधारित समाज की परिकल्पना दी। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास एवं समाज कल्याण समिति, मुरादनगर खंड के अध्यक्ष रामकिशन प्रधान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. रामकिशोर गौतम ने किया। समिति अध्यक्ष कमलेश गौतम और अभियंता मंगू सिंह ने संत रविदास के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
समारोह में देवपाल हरित, प्रवीण जाटव, रोहताश जाटव, चांदकिशोर, मनोज भारती, निरीक्षक चरण सिंह, चमन सिंह चौधरी, सुरेंद्र यादव, अरुण कुमार, महिपाल सिंह, कुलदीप कर्दम, अधिवक्ता लोकेश जाटव, महेश मुखिया, मिंटू तोडीवाल, प्रेमचंद गौतम, नवीन कुमार, मनोज ठेकेदार, भीम सिंह, रूपकिशोर प्रधान, संजय जाटव, रमेश प्रधान, विनोद जाटव, विनोद काले, पत्रकार रणवीर गौतम, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र शेटी, प्रज्ञा कीर्ति, राकेश बिट्टू, सोनू प्रधान, हरस्वरूप, कृपाल सिंह, फिरन सिंह, चरणदास भारती, संजय कश्यप, नितिन सभासद, राजू मवाना, मुकेश गौतम, प्रसेनजीत, ललित पारस, मीनाक्षी, जागृति सिंह, मोहन देवी, सचिन भारती, बिंदु, ओमप्रकाश, देवेंद्र कुमार, बबीता, बबली जाटव, ओमवीर गौतम, मुकेश सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment