भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Samrasta Sankalp Abhiyan Launched from Bhagwanpur, Call to Spread Saint Ravidas' Message Among the Masses IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भगवानपुर के चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया और कलश को सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल सीएमडी इंटर कॉलेज पहुंचे।

संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश शुभारंभ, समृद्धि और मंगल का प्रतीक है तथा यह अभियान संत रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की महानता जन्म से नहीं, बल्कि उसके श्रेष्ठ कर्मों और मानव सेवा से तय होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, दलित, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

भगवानपुर क्षेत्र के विकास कार्यों का किया उल्लेख

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना, 49 करोड़ रुपये के आधुनिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 8 करोड़ रुपये के नवीन तहसील भवन तथा सड़क एवं अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

सभी जनपदों में चलाया जाएगा समरसता संकल्प अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत रविदास के विचारों को देशभर में पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने संत रविदास के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी भाजपा जिलाध्यक्षों को कलश प्रदान कर अभियान को सभी जनपदों में संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संतों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a comment