रामपुर मनिहारान/सहारनपुर (शिखर समाचार)। सहारनपुर की वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गर्ग ने कुलदीप गोयल के आवास पर पहुंचकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की और समाज के लोगों से समर्थन जुटाया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर
बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संजय गर्ग ने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, लोगों की भागीदारी और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अमित गोयल सहित गुरुधन गोयल, अंकित गोयल और सावन मित्तल मौजूद रहे।
