हथियार के बल पर क्रॉसिंग क्षेत्र में हुई कैश वैन की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ़्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Police have solved the cash van robbery that took place in the Crossing area at gunpoint; 2 accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

बीती 6 मई 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई कैश वैन की लूट का स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में 2 अभियुक्त मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 8 लाख 6 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, अवैध अस्लहा व कुल्हाड़ी बरामद की।

8 टीमों ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और घटना के खुलासे के लिए 8 टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने पहले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। मिली जानकारी के आधार पर दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।

6 महीने से कर रहे थे कैश वैन की रेकी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना का षड्यंत्र रचा था। आरोपी पिछले 6 महीने से कैश वैन की रेकी कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार लूट का प्रयास किया गया, लेकिन सही मौका नहीं मिलने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

जब कैश वैन बाईपास स्थित एटीएम में कैश डालने पहुंची, तभी आरोपियों ने ड्राइवर को असलाह दिखाकर वैन लूट ली। वैन लूटने के बाद आरोपी मेरठ की ओर जाने लगे और रास्ते में कुल्हाड़ी से वैन के अंदर लगे सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम को तोड़ दिया।

मसूरी में बांटे गए लूट के रुपये

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आरोपियों की बलेनो कार पीछे-पीछे चल रही थी। मसूरी थाना क्षेत्र पहुंचने के बाद आरोपियों ने वैन से करीब 27 लाख रुपये निकाल लिए और कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद सभी आरोपी मसूरी स्थित एक मकान में पहुंचे, जहां लूट की रकम का बंटवारा किया गया और सभी अलग-अलग हो गए।

गौरतलब है कि 6 मई 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हथियारों के बल पर कैश वैन लूट की घटना हुई थी। आरोपी वारदात के बाद कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले के खुलासे में जुटी हुई थी।

Share This Article
Leave a comment