ऑपरेशन सवेरा में बड़ा खुलासा, 40 लाख के नशीले कैप्सूल बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major revelation in Operation Savera: Intoxicating capsules worth 4 million rupees seized. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए थाना खालापार पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर 22 कार्टून में भरे 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मिनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान खुला मामला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि थाना खालापार पुलिस मिनाक्षी चौक पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक एक कार्टून लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गांधी नगर स्थित एक मकान में भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का जखीरा छिपाकर रखने की जानकारी दी।

गांधी नगर में छापेमारी, लाखों कैप्सूल बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना मिलते ही पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ गांधी नगर स्थित मकान पर छापा मारा। यहां से चार अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को 22 कार्टून में पैक लाखों प्रतिबंधित कैप्सूल मिले। पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयों में ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड और डाईक्लोमाइन हाईड्रोक्लोराइड साल्ट का इस्तेमाल किया गया था, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है।

मुख्य सप्लायर फरार, पुलिस की दबिश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गिरफ्तार आरोपियों में गांधी नगर निवासी अनंत, जनकपुरी निवासी मोहित पाल और सुमित, भोकरहेड़ी निवासी अंकित तथा गढ़ी रसूलपुर निवासी सलीम और लवीश शामिल हैं। वहीं खतौली निवासी अश्वनी शर्मा को इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। गिरोह ब्लैक मार्केट से कैप्सूल खरीदकर अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता था। युवाओं में नशे के लिए इन कैप्सूलों की बढ़ती मांग के कारण यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा था।

ऑपरेशन सवेरा के तहत हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यह कार्रवाई ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक बबूल सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक असगर अली, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, शिवओम भाटी, सोनू कुमार, अनिल कुमार तथा कांस्टेबल मनेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment