गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कविनगर पुलिस टीम ने अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हुक्का बार में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 07 हुक्के, 10 पाइप, 06 चिलम तथा विभिन्न प्रकार के फ्लेवर वाले तंबाकू के बड़े व छोटे पैकेट एवं डिब्बे मिले। इसके अलावा हुक्का तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कोयले के 27 डिब्बे भी बरामद किए गए हैं।
चार अभियुक्त गिरफ्तार, हुक्का बार का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान काउंटर से एक बिल बुक तथा चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध हुक्का बार संचालकों में मचा हड़कंप
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
थाना कविनगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित हुक्का बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में ऐसे अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
