बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Police conducted a flag march ahead of Bakrid and appealed not to sacrifice prohibited animals.” IMAGE CREDIT TO POLICE

मुरादनगर (शिखर समाचार)

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मेन रोड, मुख्य बाजार, रावली रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

नियमों के पालन और अफवाहों से बचने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न करें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This Article
Leave a comment