पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police Bust Two-Wheeler Theft Gang, Two Accused Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साहिबाबाद पुलिस, स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि थाना साहिबाबाद पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नागद्वार चौराहे से सिटी फॉरेस्ट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने घबराकर रास्ता बदलने और भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ के दौरान जब उनसे मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार थे, उसे उन्होंने कुछ दिन पहले गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी से चोरी किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना साहिबाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से करते थे वाहन चोरी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज और सचिन सिंह के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों को कुछ समय तक छिपाकर रखा जाता था और बाद में कबाड़ियों अथवा जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। बिक्री से प्राप्त रकम को दोनों आपस में बांट लेते थे।

Share This Article
Leave a comment