ईकोटेक-3 औद्योगिक सेक्टर हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमगाया, सुरक्षा व उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ecotech-3 Industrial Sector Illuminated with High-Mast and LED Street Lights, Boosting Safety and Industrial Growth IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 3 में 21 हाईमास्ट तथा 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित कर क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया है। शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विशेष कार्याधिकारी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 3.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ साथ रात्रिकालीन आवागमन सुगम होगा और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

3.31 करोड़ की लागत से विकसित हुई परियोजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण के अनुसार उद्योगपतियों की मांग पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार ने इस परियोजना को स्वीकृति देते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत 16 मीटर ऊंचाई वाले पांच तथा 25 मीटर ऊंचाई वाले 16 हाईमास्ट लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे सेक्टर में 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है।

उद्योगों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

तेजपाल नागर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं उद्योगों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का सुदृढ़ीकरण विकसित भारत के लक्ष्य तथा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, खुशबू सिंह, चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य प्रतिनिधि और प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment