गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के 2 शातिर अभियुक्त मुजाहिद व राशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में राशिद के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 1 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, चोरी की 2 कार फार्च्यूनर और स्विफ्ट बिना नम्बर प्लेट लगी बरामद की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना थी कि रासा होटल वसुन्धरा सेक्टर 3 के पास से चोरी हुई फोर्चूनर लीजेण्डर को चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य बिना नम्बर प्लेट की अलग-अलग गाड़ियों से हिण्डन वसुन्धरा सेक्टर 1 से दिल्ली की तरफ जाने वाले है और उनके पास असलाह भी है।
फिल्मी अंदाज़ में भागे बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में राशिद काला घायल
सूचना पर थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने सैक्टर-1 वसुन्धरा टी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान 2 चार पहिया गाडी आती हुई दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने उन दोनो कार को रोकने का इशारा किया गया तो वह दोनों कार नही रुकी तथा दोनो कार सवार बैरियरों में टक्कर मारते हुये तेज गति से दाहिने मोड़कर वसुन्धरा सेक्टर 2-ए ग्राउण्ड की ओर कच्चे ऊबड़ खाबड़ रास्ते से होकर भागने लगे। अभियुक्तों का पीछा किए जाने पर एक वाहन चालक ने पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और आगे रास्ता बंद होने पर गाडी से उतर कर भागने लगे। अपने आप को घिरता देख फार्च्यूनर से उतर कर भाग रहे चालक द्वारा पुनः पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फार्च्यूनर सवार ड्राईवर राशिद काला पुत्र शौकीन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अभियुक्त को घायल अवस्था में हिरासत पुलिस लेकर उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं दुसरे ड्राईवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों कार चोरी करते है और चोरी की गयी कारों को अन्य राज्यों में अच्छा ग्राहक मिलने पर बेंच देते है। फार्चूनर कार हमसे बरामद हुई है, उसको हम दोनों ने मिलकर जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में रासा होटल के पास से चोरी किया था तथा दूसरी स्विफ्ट कार हम लोगो ने दिल्ली विकासपुरी से कुछ दिन पहले चोरी की थी। हम दोनो इन दोनो चोरी की गाडियों को सुरक्षित स्थान पर खडी करने जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड लिया।
