जेवर (शिखर समाचार)। जेवर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर रहे। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विनय पाल प्रमुख का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश सचिव सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रोजगार और किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर
विनय पाल प्रमुख ने पार्टी की योजनाओं और नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी और किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की बात भी उन्होंने सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, विकास जतन, राजेश रोही, लोकेश जनमेदा, लोकेश भाटी, रूबी नागर, हुकुम सिंह भारती, विजेंद्र चौधरी, सतपाल फौजी, सलीम राव, ललित गोयल, पीतांबर नंबरदार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
