मजदूर दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी श्रमिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
On Labour Day, the District Magistrate heard workers’ grievances and issued directions for their prompt resolution. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई 2026) के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूपी सीडा के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रमिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

श्रमिकों ने रखी समस्याएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न इकाइयों से आए मजदूरों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। समस्याओं में मुख्य रूप से श्रम सुविधाएं, वेतन, कार्यस्थल सुरक्षा और अन्य मूलभूत मुद्दे शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment