एमएलसी चुनाव के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Officials Trained for MLC Elections; Voting to Be Held on October 23. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट, सूक्ष्म पर्यवेक्षक, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

निर्वाचन अधिकारियों को दिया गया मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली के प्रवक्ता सचिन विकल ने मतदान सामग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद की जाने वाली तैयारियों, मतदान शुरू कराने की प्रक्रिया और फोटो पहचान पत्र के वैकल्पिक दस्तावेजों के बारे में बताया। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी गई। अधिकारियों को मतपेटिका के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। शामली जनपद में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच मतदान केंद्र और 16 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच मतदान केंद्र और छह मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट शामली से रवाना होंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment