नए पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने संभाला बिजनौर का कार्यभार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
New Superintendent of Police K.K. Bishnoi Takes Charge as Bijnor’s Police Chief — IMAGE CREDIT TO पुलिस

बिजनौर (शिखर समाचार)। वर्ष 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी केके बिश्नोई ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह संभल जिले से स्थानांतरित होकर बिजनौर आए हैं। कार्यभार संभालने से पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने पुलिस कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फरियादियों की शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिस गश्त को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में बदलाव के संकेत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की प्रमुख कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतियों और पुलिस की प्राथमिकताओं की जानकारी ली। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नए पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली के अनुरूप जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को लेकर कई स्तरों पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment