रिटायर्ड डीएसपी के घर हुई लाखों की चोरी का कवि नगर पुलिस ने किया खुलासा, ऑनलाइन एविएटर गेम का कर्ज चुकाने के लिए किराएदार ने रचा था षड्यंत्र

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Kavi Nagar Police Solve Theft Worth Lakhs at Retired DSP’s House; Tenant Plotted the Crime to Repay Debt from Online Aviator Game — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कविनगर थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12.50 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण, करीब 2.32 लाख रुपये कीमत के सफेद धातु के आभूषण और 65,870 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 15 लाख 47 हजार 870 रुपये है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र हमेराज सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में किराये पर रह रहा था।

इसी कड़ी में 27 जुलाई 2026 को गोविंदपुरम निवासी लल्लू सिंह मौर्य ने कविनगर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 22 अगस्त को गोविंदपुरम स्थित अड्डे के पास से आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए निकल रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया।

ऑनलाइन गेम की लत और नौ लाख रुपये के कर्ज ने बढ़ाई परेशानी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने से मकान मालिक के घर में रह रहा था। इसी दौरान उसे घर के कमरों में रखे सामान, आभूषण और नकदी की जानकारी हो गई थी। उसे यह भी पता था कि परिवार 24/25 जुलाई को बरेली जाने वाला है। इसके बाद उसने 24 जुलाई की रात मौका देखकर घर का ताला और अलमारी का लॉकर काट दिया और उसमें रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ली।

चोरी की वजह आर्थिक परेशानी और ऑनलाइन एविएटर गेम खेलने की लत थी। शुरुआत में उसने गेम खेलकर करीब 15 हजार रुपये जीते थे, जिसके बाद वह लगातार इस खेल में पैसा लगाने लगा। धीरे-धीरे उस पर करीब नौ लाख रुपये का कर्ज हो गया। कर्ज बढ़ने के बाद उसके मन में आत्महत्या का विचार भी आया, लेकिन बाद में उसने चोरी करने की योजना बनाई। चोरी के बाद उसने कुछ पीली धातु के आभूषणों को पिघलाकर टुकड़े बनवा दिए थे।

पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी थी। जांच के आधार पर मकान में ही रहने वाले किराएदार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

इस पूरी बरामदगी करने वाली टीम को 25000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पूरे माल की बरामदगी करने पर पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share This Article
Leave a comment