अरमान हत्याकांड में एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा अब भी फरार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In the Armaan murder case, one accused has been caught by the police, while the other is still absconding IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज अरमान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंडे के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद में जानलेवा वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है।

अंडों के भुगतान पर विवाद ने ली जान, चाकू के वार से अरमान की मौत

ALSO REAL:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/a-young-man-committed-suicide-in-a-hotel-in-ghaziabad-136340874.html

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी अरमान अपने चाचा गुलशेर के साथ शराब के ठेके के पास एक छोटी कैंटीन चलाता था। दो दिन पहले देर शाम अमन और आदिश नाम के दो सगे भाई कैंटीन पर पहुंचे और अंडों के भुगतान को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और अमन व आदिश ने अरमान पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अरमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंडों के भुगतान पर विवाद ने ली जान, चाकू के वार से अरमान की मौत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/regarding-preparation-of-electoral-rolls

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी आदिश की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के लोगों ने बताया कि अरमान अपने परिवार का मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था, जो रोजी-रोटी के लिए कैंटीन चलाता था। मामूली विवाद में उसकी बेरहमी से हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment