गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि)/रा)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक/खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के सम्बन्ध में मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अधोहस्ताक्षरी ने अवगत कराया कि मेरठ खण्ड स्नातक/खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी हेतु फार्म-18 (स्नातक) एवं फार्म-19 (शिक्षक) में आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अन्तिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित है।
मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन: मतदाता नामांकन में सहयोग की अपील – फार्म 18 और 19 जमा कर सुनिश्चित करें अपनी हिस्सेदारी
अभी तक मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन सम्बन्धी प्राप्त फार्मों की संख्या बहुत कम है। बैठक में समस्त प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि उक्त निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु समस्त अर्ह मतदाताओं को जागरूक कर उनसे फार्म प्राप्त कराने में सहयोग करें। बैठक के अन्त में समस्त प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि उक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान गणना अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता को गणना प्रपत्र बांटने के सम्ब्ध में अवगत कराते हुए राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने गाजियाबाद के समस्त अर्ह मतदाताओं से अपील कि कृपया दिनांक 6 नवंबर 2025 से पूर्व मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-18 (स्नातक) तथा फार्म-19 (शिक्षक) आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जनपद में बने 13 मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
