वायु प्रदुषण को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतरे निगम अधिकारी, कार्यों की समीक्षा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Municipal Officials Take to the Streets to Combat Air Pollution, Review Ongoing Works IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद में वायु सुधार करने के लिए महा अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरे और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए अलर्ट रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनकी देखरेख में पूरे शहर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए पानी के छिड़काव का कार्य तथा सड़कों को धूल मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। महा अभियान के तहत सभी विभागीय अधिकारी सड़कों पर उतरकर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे है। सड़कों की धुलाई, ग्रीन बेल्ट धुलाई, सेंट्रल वर्ज धुलाई, पेड़ पौधों की धुलाई तथा पानी की बौछार करते हुए छिड़काव का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि वॉटर टैंकर, जेट्टिंग मशीन, वॉटर स्प्रिंकलर, मल्टी एंटी स्मोक गण, रोड स्वीपिंग मशीन, जेसीबी व अन्य उपकरणों का महा अभियान में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस कार्य बहुत जल्दी से जल्दी पूर्ण किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment