मिलिट्री ग्राउंड की भूमि पर नगर निगम बनाएगा मियावकी पद्धति से हरा भरा जंगल, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The municipal corporation will develop a green forest using the Miyawaki method on the land of the military ground; the Municipal Commissioner conducted an inspection. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार उद्यान विभाग द्वारा वृहद प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है। विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर मियावकी पद्धति से प्लांटेशन का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त द्वारा टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। विजयनगर के लिए जहां गाजियाबाद नगर निगम विकास के कार्यों को रफ्तार दे रहा है, वहीं पर्यावरण तथा एयर क्वालिटी में सुधार हेतु भी कार्य कर रहा है। लगभग 48 एकड़ भूमि पर लगभग 7 लाख पौधे मियावकी पद्धति से लगाए जाएंगे जिससे ऑक्सीजन की बढ़ोतरी होगी तथा कार्बन डाइऑक्साइड कम होगा, शहर को लाभ मिलेगा। फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधे लगाए जाएंगे जो वृक्ष बनकर “ग्रीन लंग्स ऑफ गाजियाबाद” का कार्य करेंगे।

1 जुलाई से बड़े पैमाने पर पौधारोपण की शुरुआत

ALSO READ: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर आयुक्त ने बताया कि 1 जुलाई से आर्मी लैंड पर पौधारोपण का कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें 9 एकड़ भूमि पर लगभग सवा लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे तथा 37 एकड़ भूमि में लगभग 6 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए ट्रैक्टरों व अन्य उपकरणों के माध्यम से गहरी जुताई का कार्य जारी है। मौके पर पौधारोपण से पहले की तैयारी को देखा गया तथा शीघ्र ही गड्ढा खोदने के कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साईं उपवन तथा सिटी फॉरेस्ट की भांति विजयनगर में भी वृहद जंगल विकसित किया जाएगा।

मियावकी पद्धति से विकसित होगा शहरी जंगल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वरिष्ठ प्रभारी उद्यान एनके चौधरी तथा प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज की देखरेख में प्लांटेशन की तैयारी चल रही है। डॉ. अनुज ने बताया कि बड़े क्षेत्रफल को कई भागों में बांटते हुए पौधारोपण किया जाएगा। इसमें बरगद, अर्जुन, पीपल, सागवान, कटहल, शीशम, पिलखान, नीम, गूलर, अंजीर, बकैन, जामुन, कदम, कचनार, आम, अनार, शहतूत, चीकू, पपीता, केला, इमली, नींबू, मेहंदी, तुलसी और एलोवेरा जैसे पौधे शामिल होंगे।

स्थानीय लोगों ने की नगर निगम की सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आर्मी लैंड से गंदगी हटाकर ग्रीनरी बढ़ाने की इस पहल पर विजयनगर निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद किया और कार्य की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उद्यान निरीक्षक अजय, अवर अभियंता उद्यान विभाग सहित अन्य टीम मौजूद रही।

Share This Article
Leave a comment