सिंभावली में गोयल डेंटल क्लीनिक का विधायक ने किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
MLA Inaugurates Goyal Dental Clinic in Simbhaoli IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सिंभावली में व्यापारी एवं भाजपा नेता अनिल गोयल मंडल मंत्री के सुपुत्र डॉ. प्रज्ज्वल गोयल के गोयल डेंटल क्लीनिक का क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक ने दी शुभकामनाएं, चिकित्सा को बताया सेवा क्षेत्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि चिकित्सा केवल व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का क्षेत्र है। उन्होंने डॉ. प्रज्ज्वल गोयल को शुभकामनाएं देते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय गणमान्य लोग रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान कस्बे के गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में मनोज कुमार, सुनील गोयल, मंजू गोयल, डॉ. धीरज शर्मा, मोनू, सौरभ कंसल, गौरव कंसल, राजीव सिरोही, दिनेश गर्ग उर्फ सोनू, मांगेराम, अरुण कुमार, भूपेंद्र, राजू, अजित कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment