डीएम ने सौंपा आर्थिक मदद का चेक, जिले की 10 अन्य बेटियों को भी मिलेगा लाभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM Hands Over Financial Aid Cheque; 10 More Daughters in the District to Also Receive Benefits IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। कोरोना महामारी में माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम केयर योजना के तहत जिला प्रशासन ने सहायता प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम कविता मीना एवं सीडीओ साक्षी शर्मा ने कोरोना काल में अनाथ हुई बेटी खुशी चौहान को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

कोरोना काल में अनाथ बच्चों को मिल रही आर्थिक सहायता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कोरोना महामारी के दौरान 11 मार्च 2020 के बाद जिले में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। ऐसे परिवारों में जहां माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई, वहां बच्चों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया। केंद्र सरकार द्वारा ऐसे अनाथ बच्चों के लिए पीएम केयर फंड के माध्यम से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन ने चिन्हित किए 11 अनाथ बच्चे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शासन के निर्देश पर प्रोबेशन विभाग ने जिले में कोरोना के कारण अनाथ हुए 11 बच्चों को चिन्हित किया था। सीडीओ साक्षी शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

डीएम कविता मीना ने खुशी चौहान को चेक सौंपते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रशासन हर जरूरतमंद बच्चे के साथ खड़ा है।

Share This Article
Leave a comment