कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को मिली नई मजबूती, एसपी ने 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को दिखाई हरी झंडी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

जनपद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर से 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार सतर्क रहकर गश्त करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कांवड़ मार्गों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग टीमें मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी लगातार की जाएगी।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article
Leave a comment