गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: मुरादनगर में लगभग 13 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad Development Authority's Major Action: Illegal Colonies Being Developed Across Approximately 13 Bighas in Muradnagar Demolished. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत, आज प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में मुरादनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

° जलालपुर क्षेत्र: खसरा संख्या-144, ग्राम-जलालपुर, रघुनाथपुर पाइप लाइन रोड, मुरादनगर में चतरपाल पुत्र नत्थू सिंह द्वारा लगभग 5 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था।

° नवीपुर क्षेत्र: ग्राम-नवीपुर, बम्बा वाली रोड, बी.एल.ए.एम. पब्लिक स्कूल के पास, मुरादनगर में सन्नी त्यागी द्वारा लगभग 8500 वर्ग मीटर (लगभग 8 बीघा) क्षेत्र में चिनाई और मिट्टी भराव कर सड़कें व प्लॉट बनाए जा रहे थे।

दोनों ही स्थलों पर कालोनाइजरों द्वारा किसी भी प्रकार का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध भी प्रकट किया गया, जिसे प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते ने सख्ती से नियंत्रित कर कार्यवाही को जारी रखा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंतागण, प्रवर्तन जोन-2 का समस्त स्टाफ और प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगामी महीनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment