सहारनपुर जाने से पहले कैराना सांसद इकरा हसन को आवास पर रोका

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kairana MP Iqra Hasan Stopped at Her Residence Before Leaving for Saharanpur IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर अधिकारियों से मुलाकात और वार्ता करने जा रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने उनके आवास पर रोक दिया। सांसद के सहारनपुर रवाना होने से पहले कैराना पुलिस ने उन्हें आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

इकरा हसन ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद इकरा हसन ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अधिकारियों से मिलने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए चुने जाते हैं। ऐसे में उन्हें अधिकारियों से मिलने से रोकना उचित नहीं है।

पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने भी जताई नाराजगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सांसद के आवास पर उनकी मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका परिवार किसी दबाव या डर के कारण पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हैं और किसी भी परिस्थिति से डरने वाले नहीं हैं।

सांसद के आवास पर पुलिस अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। इस दौरान इकरा हसन ने प्रशासन से सवाल किया कि जनता से जुड़े किसी मामले में अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखना अपराध कैसे हो सकता है। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Share This Article
Leave a comment