अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; आठ बाइक और स्कूटी समेत नौ वाहन बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Interstate Vehicle Theft Gang Busted, Two Arrested; Nine Vehicles Including Eight Bikes and a Scooter Recovered IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक और एक स्कूटी समेत नौ वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और चाकू भी बरामद करने का दावा किया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस रावली पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान गजरौला निवासी जीशान और मोनू उर्फ बब्बन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

नौ चोरी के वाहन और हथियार बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। इसके अलावा उनके कब्जे से एक तमंचा और चाकू भी बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र, दिल्ली और आसपास के जनपदों से बाइक चोरी करते थे तथा चोरी किए गए वाहनों को कम कीमत पर बेच देते थे।

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a comment