कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश, जिलाधिकारी ने गंगा घाट का दोबारा किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Instructions Issued to Finalize Preparations for Kanwar Yatra, District Magistrate Reinspects Ganga Ghat IMAGE CREDIT TO सूचना विभा

हापुड़ (शिखर समाचार)। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयुक्त के जनपद भ्रमण और निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कविता मीना ने प्रमुख गंगा घाट का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई, गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक व्यवस्था की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आयुक्त के निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और जल भरने के लिए पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

24 घंटे निगरानी में रहेंगे अधिकारी और कर्मचारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे सातों दिन क्षेत्र में सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Share This Article
Leave a comment