जिलाधिकारी की बैठक में उद्योगों को सख्त निर्देश, श्रमिकों को समय पर न्यूनतम वेतन और सुविधाएं सुनिश्चित करें

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In the District Magistrate’s meeting, strict instructions were issued to industries to ensure workers receive minimum wages on time along with proper facilities. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार) कलेक्ट्रेट गाजियाबाद स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न उद्योग संगठनों और कारखाना प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारखानों में श्रमिकों को दी जा रही सुविधाओं, समय पर वेतन भुगतान और शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कारखाने और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा तय न्यूनतम वेतन दरों का कड़ाई से पालन हो। 01 अप्रैल 2026 से लागू नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये प्रतिमाह और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 07 मई 2026 तक प्रत्येक श्रमिक को बढ़ी हुई दरों के अनुसार वेतन दिया जाए।

न्यूनतम वेतन अनुपालन पर सख्ती

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में यह भी कहा गया कि सभी सेवायोजक अपने अधीन कार्यरत ठेकेदारों द्वारा भी इन दरों पर भुगतान सुनिश्चित कराएं। वेतन वितरण के समय एक प्रतिनिधि की नियुक्ति कर निगरानी की व्यवस्था की जाए। यदि किसी ठेकेदार के विरुद्ध निर्धारित दरों पर समय से भुगतान न करने की शिकायत प्राप्त होती है और उसकी पुष्टि होती है, तो उसके लाइसेंस को निरस्त करने तथा उसे काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त कार्य और सुरक्षा मानकों पर निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि यदि श्रमिकों से निर्धारित 8 घंटे से अधिक कार्य लिया जाता है, तो उन्हें नियमानुसार दोगुनी दर से अतिरिक्त समय का भुगतान किया जाए। यदि ऐसा भुगतान संभव न हो तो श्रमिकों से अतिरिक्त कार्य न लिया जाए।

उपनिदेशक कारखाना को निर्देशित किया गया कि सभी इकाइयों में सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा इसका प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। उप श्रमायुक्त को श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित कर वेतन भुगतान की समयबद्धता सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी गाजियाबाद ने की। इस अवसर पर अनुराग मिश्र (उप श्रमायुक्त गाजियाबाद), आशुतोष सिंह (महाप्रबंधक उद्योग), आलोक कुमार सिंह (उपनिदेशक कारखाना), कृष्ण अवतार (सहायक श्रमायुक्त गाजियाबाद) सहित औद्योगिक संगठनों से अरुण शर्मा, उपेन्द्र गोयल, राज ढींगरा, राकेश अनेजा, अजीत सिंह, सुशील अरोड़ा, कमल कुमार, चन्दन कुमार मिश्रा और अशोक चौधरी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment