हापुड़ (शिखर समाचार)।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही 6 हजार वर्गमीटर में हो रहे अवैध औद्योगिक निर्माण को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
ग्राम बागड़पुर और बछलौता रोड पर चला बुलडोजर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र के निर्देश पर ग्राम बागड़पुर में राहुल चौधरी और गुड्डू चौधरी द्वारा लगभग 5 हजार वर्गमीटर तथा बछलौता रोड पर आशीष द्वारा 7 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। वहीं बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में नितिन गुप्ता द्वारा 6 हजार वर्गमीटर में किए जा रहे औद्योगिक निर्माण को सील किया गया।
बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई है कि पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराएं, अन्यथा सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
जुलाई में विशेष अभियान रहेगा जारी
प्रभारी सचिव ने बताया कि जुलाई माह के दौरान विशेष अभियान चलाकर अवैध कॉलोनियों, प्लाटिंग और निर्माणों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
