हिंडन छठ घाट : माँ गंगा का नगर आयुक्त ने किया पूजन, नारियल फोड़कर हुई पर्व की शुरुआत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Hindon Chhath Ghat: Nagar Nigam Commissioner performed rituals for Maa Ganga, festival began with breaking of coconuts IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पुरबिया जन कल्याण परिषद के सदस्यों ने हिंडन छठ घाट पर माँ गंगा के पूजन का आयोजन किया था। माँ गंगा की पूजा में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी पहुँचे और उन्होंने नारियल फोड़ कर छठ पर्व की शुरुआत की। इसके अलावा मौके पर उपस्थित सभी जनों ने स्वच्छता के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। वहीं नगर आयुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों सहित चल रहे कार्यों की तैयारी का भी निरिक्षण किया। उन्होंने गंगाजल आने के बाद घाट पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए भी निर्देशित दिए। नगर आयुक्त ने विस्तार से उपस्थित श्रद्धालुओं को तैयारी की जानकारी देते हुए स्वच्छता के साथ पर्व मनाने की अपील की। हिंडन छठ घाट पर 10 गंगाजल के टैंकर की व्यवस्था करने तथा अन्य समस्त छठ घाटों पर भी गंगाजल टैंकर की व्यवस्था करने के लिए महा प्रबंधक जल को निर्देशित किया गया।

गाजियाबाद में छठ पर्व की तैयारियां: नगर आयुक्त के निर्देश पर सफाई और आकर्षक लेजर शो की व्यवस्था

ALSO READ:https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/ghaziabad-yashoda-medicity-inauguration-president-draupadi-murmu-inauguration-cm-yogi-defense-traffic-special-arrangements-local18-9777634.html

नगर आयुक्त ने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को छठ पर्व के दौरान तथा समापन के उपरांत भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। व्यवस्थाओं को देखते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं ने गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय महासचिव राकेश तिवारी ने नगर आयुक्त के नेतृत्व में चल रही कार्यों के लिए धन्यवाद भी किया। मौके पर रीता सिंह अध्यक्ष, विनोद अकेला, मनोज व साधु राम भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने विस्तार से तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए आकर्षक लेजर शो का भी जिक्र किया, जोकि तीसरी बार हिंडन घाट पर आयोजित किया जाएगा। लेजर शो के माध्यम से छठ पर्व की महत्वता को भी बताया जाएगा तथा संगीतमय प्रस्तुति होगी।

Share This Article
Leave a comment