‘हरित दून’ का संकल्प: एमडीडीए का एक लाख पौधों का लक्ष्य, खुद सड़कों पर उतरे बंशीधर तिवारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
‘Green Doon’ Pledge: MDDA’s Target of One Lakh Saplings, Banshidhar Tiwari Himself Came Out on the Roads IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
देहरादून (शिखर समाचार)।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘हरित दून’ विजन को धरातल पर उतारने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कमर कस ली है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की कोशिशों के तहत एमडीडीए देहरादून की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। इसी कड़ी में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सोमवार को कार्यालय जाते समय खुद सड़क पर रुककर पौधरोपण अभियान का औचक निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत को परखा।

रास्ते में रुके, हरियाली के लिए झुके

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सोमवार सुबह अपने कार्यालय के लिए निकलते समय बंशीधर तिवारी की नजर सड़क डिवाइडरों पर चल रहे पौधरोपण कार्यों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल पौधों की गुणवत्ता देखी, बल्कि स्वयं एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उद्यान अनुभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की नियमित निराई-गुड़ाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

एक लाख पौधों का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एमडीडीए ने इस वर्ष देहरादून में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़ी जमीनों को भी हरा-भरा बनाने की योजना है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य देहरादून के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और शहर के तापमान को संतुलित रखना है।

सिर्फ पौधारोपण नहीं, संरक्षण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

निरीक्षण के दौरान बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि पौधारोपण महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी पौधे की सफलता तब मानी जाएगी जब वह सुरक्षित रहकर विकसित हो। एमडीडीए अब केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनके दीर्घकालिक रखरखाव और नियमित सिंचाई पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मौके पर मौजूद उद्यान अनुभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर को हरित बनाने में इन कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उपाध्यक्ष द्वारा खुद मौके पर पहुंचकर काम देखने से कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हुआ। उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम जारी रखने के निर्देश दिए।

जनभागीदारी से बनेगा ‘हरित देहरादून’

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन इस मुहिम की सफलता जनसहभागिता पर टिकी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के पौधों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। यदि प्राधिकरण और आम नागरिक मिलकर इस दिशा में कदम उठाएं, तो देहरादून को ‘हरित राजधानी’ बनाने का सपना जल्द ही साकार हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment