गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)।
सिख समुदाय के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ इसका भव्य स्वागत किया गया।
असम से पंजाब तक: श्रद्धा और भक्ति से सजी नगर कीर्तन यात्रा का जोश जारी
यह नगर कीर्तन 21 अगस्त 2025 को असम से प्रारंभ हुआ था और विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए पंजाब के रोपण तक पहुंचेगा। यात्रा गढ़ नगर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को हापुड़ की ओर रवाना हुई। रास्ते में सिंभावली स्थित महाराजा फार्म हाउस पर समाजसेवी सरदार राजेंद्र सिंह औलख के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं और साध-संगत ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
भक्ति और एकता का उत्सव: नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bulldozer-operation-in-pasaudaoyo-hotel/
धार्मिक माहौल से ओतप्रोत इस अवसर पर मास्टर हरिसिंह, जगवीर सिंह, हरभजन सिंह, मनवीर सिंह मसंद, रोहताश सिंह, परमित पाल सिंह, मुनेन्द्र संधु, रणजीत सिंह, बीर सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संगत को प्रसाद भी वितरित किया गया। यह ऐतिहासिक यात्रा गुरु साहिब की शहादत और बलिदान को स्मरण कर समाज में भाईचारे और धार्मिक एकता का संदेश दे रही है।
