ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का भव्य शुभारंभ, कचरे से ऊर्जा और रोजगार सृजन पर जोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Grand Inauguration of India Bio Energy and Tech Expo in Greater Noida, Focus on Converting Waste into Energy and Creating Employment Opportunities IMAGE CREDIT TO सूचना

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार को इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने देश विदेश से पहुंचे विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को जैव ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि अवशेष, गन्ना उत्पादन, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरे के रूप में जैव ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, संपीड़ित जैव गैस उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है। उन्होंने देश विदेश के निवेशकों का प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा कि निवेशक उत्तर प्रदेश आएं और अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी संयंत्र स्थापित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए भरोसेमंद स्थान बनकर उभरा है।

कचरे को ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास का अवसर बनाने पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि कचरे को समस्या नहीं, बल्कि ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखा जाए। संपीड़ित जैव गैस, बायोगैस, जैव ईंधन और कचरे से ऊर्जा बनाने वाली तकनीकों के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के साथ कचरा प्रबंधन को भी मजबूती दी जा सकती है। इससे कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग होगा और किसानों की अतिरिक्त आय तथा ग्रामीण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने विशाल कृषि संसाधनों, बढ़ते संपीड़ित जैव गैस तंत्र और मजबूत नीतिगत सहयोग के कारण देश के जैव ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने बताया कि देश के 30 प्रतिशत से अधिक संपीड़ित जैव गैस संयंत्र उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने बताया कि 84 संपीड़ित जैव गैस और आठ जैव कोयला संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया में हैं।

150 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शनी में लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने फीता काटकर 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रदर्शनी स्टॉलों का शुभारंभ किया और विभिन्न उत्पादों एवं तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने भारत बायो एनर्जी कंपास नामक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। आयोजन को प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, निवेश, नवाचार, किसानों की आय और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment