जेवर में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, छात्राओं का पंजीकरण शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Government Women's Degree College Inaugurated in Jewar; Student Registration Begins IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा की नई सौगात देते हुए गुरुवार को नवनिर्मित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय का उद्घाटन कर छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया का भी शुभारंभ कराया। यह महाविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेगा। उद्घाटन के दौरान डॉली, मोनिका, सानिया, प्रियंका, मोनिका और डिंपल कुमारी का महाविद्यालय में पंजीकरण कराया गया।

विधायक बोले— बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद क्षेत्र की बेटियों को पहला राजकीय महिला डिग्री कॉलेज मिला है। बेटियों के हाथों में कलम आने से समाज का भविष्य मजबूत और उज्ज्वल बनता है। उन्होंने कहा कि यह केवल महाविद्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाले ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत है। अब छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक और सामाजिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने की समस्या भी कम होगी।

आठ विषयों में प्रवेश, 2019 में मिली थी स्वीकृति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विधायक ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र और गृहविज्ञान विषयों में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह महाविद्यालय वर्ष 2019 में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। महाविद्यालय में डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुगात चन्द्र और डॉ. अजय कुमार यादव की सहायक आचार्य तथा सविता कुमारी की नियुक्ति की गई है। क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय के शुभारंभ को बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Share This Article
Leave a comment