नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर हापुड़ में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Flag March in Hapur Ahead of Navratri and Dussehra; Instructions Issued to Ensure Tight Security Arrangements. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पक्का बाग से शुरू होकर बुलंदशहर रोड स्थित मां मनसा देवी मंदिर तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले दुर्गा पूजा पंडालों, दशहरा मेला स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पूजा पंडालों और दशहरा मेला स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पूजा पंडालों और दशहरा मेला स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सौहार्द बनाए रखने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों ने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। साथ ही आमजन से अपील की गई कि नवरात्रि और दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Share This Article
Leave a comment