औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Emphasis on Accelerating Industrial Development, Directions Issued for Swift Resolution of Entrepreneurs’ Issues IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में आ रही विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी मेघा रूपम को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

उद्यमियों ने उठाई बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अनियोजित विद्युत कटौती, जल कनेक्शन एवं नियमित जलापूर्ति, जल बिलों के न्यायोचित निस्तारण, जलभराव, जल निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण तथा जीएसटी और सीजीएसटी से संबंधित नोटिसों के कारण आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

साथ ही उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता भी बताई गई।

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी मेघा रूपम ने कहा कि जनपद में उद्योगों के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाए और उनके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

नए निवेश और रोजगार के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा

ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जिलाधिकारी ने कहा कि निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होने से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, नए निवेश आकर्षित होंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे।

बैठक में उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नेहा सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment