गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ईद उल अजहा की तैयारी को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों और टीम से वर्चुअल बैठक की। बैठक में सफाई व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। विशेष रूप से 15 बिंदुओं पर तत्काल कार्य कराए गए, जिसमें मुस्लिम वार्ड में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, सड़क मरम्मत की व्यवस्था, अवशेष उठाने वाली गाड़ियों की व्यवस्था, मस्जिदों एवं ईदगाह पर विशेष रूप से सफाई मित्र के उपस्थित रहने के लिए भी निर्देश दिए गए।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान
केला भट्टा, डासना गेट, नंदग्राम, पसौंडा, अर्थला व अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मस्जिदों के बाहर और आसपास पानी का छिड़काव का कार्य कराया गया।
सड़क मरम्मत और व्यवस्था सुधार कार्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
शहीद नगर में निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत का कार्य कराया। मस्जिद एवं ईदगाह को जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। लगातार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वर्चुअल बैठक के माध्यम से नगर आयुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को त्यौहार के समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
नगर निगम की तैयारी और निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
त्योहारों पर गाजियाबाद नगर निगम की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है, जिसको गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त, समस्त जोनल प्रभारी, समस्त विभागों से संबंधित अधिकारी व टीम उपस्थित रहे।
