घरेलू कलह में कोहराम: सास बहू के विवाद के बाद बहू ने लगाई आग, सास ने खाया जहर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Domestic Strife Turns Tragic: Daughter-in-law Sets Herself Ablaze, Mother-in-law Consumes Poison After Dispute IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में मंगलवार रात घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। सास और बहू के बीच हुए झगड़े के बाद बहू ने कथित रूप से अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली, जबकि सास ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, गल्लाखेड़ी निवासी मिथलेश (45) पत्नी अतरसिंह तथा उनकी बहू प्रियांशी (35) पत्नी अभिकांत मंगलवार रात छत पर सोने के लिए गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रियांशी नीचे अपने कमरे में चली गई और कथित रूप से अपने ऊपर तेल डालकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर आग लगा ली।

कमरे से चीख-पुकार सुनकर परिजन और

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कमरे से चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने दरवाजा तोड़कर प्रियांशी को बाहर निकाला और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घटना के बाद घबराहट और सामाजिक बदनामी के भय से सास मिथलेश ने भी घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन दोनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। मिथलेश को स्योहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी प्रियांशी को पहले नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अमरोहा जनपद के

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जानकारी के अनुसार, अमरोहा जनपद के आलपुर कैच निवासी प्रियांशी की पहली शादी कांठ क्षेत्र के शाहपुर निवासी सुनील से हुई थी, जिससे उसके दो पुत्र देव और देवांश हैं। कोरोना काल में सुनील की मृत्यु के बाद प्रियांशी का गल्लाखेड़ी निवासी अभिकांत से प्रेम संबंध हो गया। वर्ष 2021 में दोनों ने परिजनों की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही परिवार में तनाव और मनमुटाव बना हुआ था, जिसने मंगलवार रात गंभीर घटना का रूप ले लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment