बिजनौर में डीएम का फरमान, प्रदूषण फैलाने वालों पर कसें शिकंजा, अस्पतालों में शत प्रतिशत बारकोडिंग अनिवार्य

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bijnor The District Magistrate issued orders in Bijnor to tighten action against those causing pollution and made 100% barcoding mandatory in hospitals. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और आगामी वृक्षारोपण अभियान को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए।

नदियों की स्वच्छता और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाधिकारी ने जनपद में गंगा सहित अन्य सभी नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों में गंदा पानी और कचरा बहाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घाटों की नियमित सफाई कराने और आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया।

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वायु प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, भारी जुर्माना लगाने तथा चालान की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी अस्पतालों में शत-प्रतिशत बारकोड व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण अनिवार्य रूप से बारकोड प्रणाली के आधार पर ही किया जाए।

बैठक में आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में खाली भूमि और उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी जय सिंह कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment