राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के विजेता रुद्र कर्दम को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Honours Rudra Kardam, Winner of the State-Level Shooting Championship IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)।

निशानेबाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी रुद्र कर्दम को जिलाधिकारी कविता मीना ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रुद्र कर्दम को शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा भी उपस्थित रहीं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई स्वर्ण पदक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रुद्र कर्दम ने 21 से 23 जून 2026 तक दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं बी.यू.पी. राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 50 मीटर टीम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 13 से 30 जुलाई तक आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी रुद्र कर्दम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में 278 अंक अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया।

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि रुद्र कर्दम की उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रुद्र भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Share This Article
Leave a comment