सहारनपुर (शिखर समाचार)।
शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीआईजी के समक्ष रखीं। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लिया जाए तथा उसका निस्तारण निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता के निर्देश
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई और समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन का विश्वास मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता से ही आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
