एसजी शिखर हाइट्स में डांडिया नाइट की धूम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Dandiya Night Celebrated with Great Enthusiasm at SG Shikhar Heights IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

—–माता रानी और मां काली की भव्य झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिद्धार्थ विहार स्थित एसजी शिखर हाइट्स में आयोजित भव्य डांडिया नाइट में सोसाइटी के निवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग के निवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

मां काली की भव्य झांकी ने मोहा मन, अधर्म पर धर्म की विजय का हुआ चित्रण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माता रानी और मां काली की भव्य झांकी रही। झांकी के माध्यम से मां काली के रौद्र स्वरूप, असुरों के वध तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रभावशाली चित्रण किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

गरबा-डांडिया की 14 से अधिक प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे निवासी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

सांस्कृतिक संध्या के दौरान सोसाइटी के निवासियों द्वारा 14 से अधिक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। नटखट गरबा स्टार्स, सात रंग एक साथ, लिली एंड लोटस, रोज ग्रुप, रास रसिका और रास मणि गरबा खेलैयो जैसे समूहों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा व डांडिया प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

भव्य एलईडी स्टेज, लाइव डीजे, ढोल की थाप और एंकर की शानदार प्रस्तुति पर निवासी देर रात तक झूमते रहे। इसके अलावा परिसर में दिवाली-करवाचौथ की खरीदारी के लिए स्टॉल, लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल और बच्चों के लिए झूले व मनोरंजक खेल भी लगाए गए थे। इस सफल आयोजन ने निवासियों के बीच आपसी सौहार्द और सामुदायिक एकता की मिसाल पेश की।

Share This Article
Leave a comment